मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के डोरंडा कॉलेज में जोरदार विस्फोट से दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची के डोरंडा कॉलेज में जोरदार विस्फोट से दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

रांची। रांची स्थित डोरंडा कॉलेज परिसर में बुधवार दोपहर हुए एक जोरदार विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज के पिछले हिस्से में हुए धमाके की आवाज सुनते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में दहशत फैल गई।

गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां कोई छात्र या कर्मचारी नहीं था। इस धमाके के कारण बाथरूम के दरवाजे में लगे शीशे टूटकर जमीन पर बिखर गए।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कॉलेज के प्रिंसिपल ने तत्काल डोरंडा थाने को घटना की सूचना दी। डोरंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

परिसर के संवेदनशील हिस्सों की घेराबंदी कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में घटनास्थल पर ऐसे अवशेष मिले हैं, जिनसे देसी बम के उपयोग की आशंका मजबूत होती है। हालांकि इस बात की भी जांच की जा रही है कि धमाके के लिए किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। इसके लिए फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि घटना गंभीर है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

प्राचार्य ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि धमाका करने वाले की पहचान की जा सके। इसके साथ ही कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है और छात्रों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में शरारती तत्वों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

कुछ संदिग्धों को चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट किया जा रहा है कि धमाके का उद्देश्य भय का माहौल बनाना था या इसके पीछे कोई और मंशा थी। पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें