पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि परउन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गईa
धनबाद । भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रदेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि सिंदरी नगर के बुद्धिजीवी प्रकोस्ठ कार्यालय में मनायी गई । लोगों ने उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर लोगों के बीच कोरोना से बचाओ के लिए मास्क का भी वितरण किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक दिनेश सिंह ने कहा कि आज अटल जी के विचारों को मूर्त रूप देने में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार लगी हुई है। उनके एक-एक सपनों को मोदी सरकार साकार करेगी। धारा 370 हो, तीन तलाक हो, राम मन्दिर का मामला हो तथा गरीबों के कल्याण की बात हो अटलजी के सोच को नरेन्द्र मोदी पुरा कर दिया है और जो बचा है उसे भी पुरा करेंगे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वालों में अरविंद खत्री, मनोज मिश्रा, नगर महामंत्री राकेश तिवारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, चरन कारवा, रंजना शर्मा, संजय सिंह, ब्रजेश सिंह, रांधीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कामेश्वर सिंह, कुंदन श्रीवास्तव आदि अन्य शामिल थे।





