मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके के रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे मिली, जब लोगों ने ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना लोनी कमिश्नरेट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक शव पोल नंबर 11/4 और 11/5 के बीच ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा हुआ था। देखने से ही लग रहा था कि युवक की मौत किसी ट्रेन से टकराने या गिरने की वजह से हुई है। मृतक के शरीर और सिर पर गहरी चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे ये साफ है कि टक्कर काफी जोरदार थी। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिनाख्त के दौरान पुलिस को मृतक के दाहिने हाथ पर कुछ लिखा हुआ मिला। करीब से देखा गया तो पता चला हाथ पर 'पदम (पट्ठा) नेत्रपाल सिंह, पुत्र भगत सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, गांवड़ी भजनपुरा' लिखा हुआ था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि घटना से संबंधित और जानकारी प्राप्त हो सके।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसे में हुई है या फिर मामला कुछ और है। पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ पर लिखी जानकारी के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मृतक के परिवार से संपर्क करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें