मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में टोल प्लाजा पर मामूली विवाद के बाद हिंसक संघर्ष, छह से ज्यादा लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में टोल प्लाजा पर मामूली विवाद के बाद हिंसक संघर्ष, छह से ज्यादा लोग घायल

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह में जा रहे 50-60 लोगों की बेकाबू भीड़ ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस हमले में टोल प्लाजा के मैनेजर समेत छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत टोल पार करने के दौरान हुई एक मामूली कहासुनी से हुई। देखते ही देखते शादी के काफिले में शामिल 50-60 लोग उग्र हो गए और लाठी-डंडों से लैस होकर टोल कर्मियों पर टूट पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने केबिन के भीतर घुसकर उत्पात मचाया और टोल मैनेजर समेत वहां मौजूद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस खूनी संघर्ष में टोल मैनेजर और अन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। कई कर्मचारियों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है।

टोल प्रबंधन का आरोप है कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और हमलावर हिंसक इरादे से आए थे। घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

रांची पुलिस अब टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें