मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर के बाकरगंज बाजार में भीषण आग, सैकड़ों दुकानें जलकर खाक, दुकानदारों को भारी नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर के बाकरगंज बाजार में भीषण आग, सैकड़ों दुकानें जलकर खाक, दुकानदारों को भारी नुकसान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाकरगंज बाजार में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में घना धुआं छा गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे लगी थी।

जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पूरा बाजार धधक रहा था। एक व्यापारी ने आईएएनएस से बताया, "हम जब पहुंचे तो चारों तरफ आग ही आग थी। हमारी दो दुकानें थीं, जिनकी कीमत करीब 50-60 लाख रुपए थी। सब कुछ जल गया।"

आग इतनी भीषण थी कि बाजार की सैकड़ों दुकानें राख में तब्दील हो गईं। चारों ओर से धुएं के गुबार उठ रहे थे और स्थानीय लोग अपनी दुकानें बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज लपटों के सामने सब बेबस दिखे।

घटना से प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि उनकी मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में राख बन गई।

शहजादे नाम की दुकानदार ने कहा, "यहां अचानक आग लग गई, हमें नहीं पता कैसे। मेरी कपड़ों की दुकान पूरी तरह जल गई।"

वहीं, उषा राठौर नाम की एक अन्य दुकानदार ने कहा, "हम सो रहे थे, तभी किसी ने बताया कि बाजार में आग लग गई है। शुरुआत में कोई दमकल की गाड़ी नहीं थी, हमें खुद फोन करना पड़ा। मेरी दुकान में 13-14 लाख रुपए का माल था, सब जलकर खत्म हो गया। मुझे शक है कि यह साधारण हादसा नहीं है।

सभी दुकानें एक साथ कैसे जल सकती हैं।"

एक अन्य व्यापारी अजय ने कहा, "जब मैं यहां पहुंचा, तब तक पूरा बाजार जल चुका था। हमारी दो दुकानों में करीब 50-60 लाख रुपए का माल था, सब राख हो गया।"

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें