मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सैकड़ो साल पुरानी मंदिर में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सैकड़ो साल पुरानी मंदिर में लगी भीषण आग

धनबाद। जिले के झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित सैकड़ों साल पुरानी मां मंगल चंडी मंदिर शनिवार की सुबह आग की चपेट में आ गया। सुबह मंदिर में लगी भीषण आग की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के बगल में पूजा समिति का एक कार्यालय है, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे। बताया जा रहा है कि वहीं से लगी आग वेंटिलेटर के माध्यम से मंदिर तक पहुंच गई।स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तो शोर मचाया और तुरंत पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था।आग से मंदिर परिसर में स्थित बजरंगबली और भगवान शिव के मंदिरों को काफी नुकसान पहुंचा है। टाइल्स, बिजली की वायरिंग, पंखे, बल्ब और मूर्तियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। पुजारी ने बताया कि इस हादसे में लगभग दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।वहीं, बगल के दुर्गा भवन रूम में रखे डेकोरेटर के तिरपाल, बांस और कपड़े जैसे सामान भी जलकर खाक हो गए। नुकसान का सटीक आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें