मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद में विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद में विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद क्षेत्र में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब संजय नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:15 बजे की है। फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में एक फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किया गया।

फायर विभाग के मुताबिक आग मेगा मार्ट के दूसरे तल पर लगी थी। आग देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी, जिसके चलते फायर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर होज पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की तीव्रता और धुएं की वजह से दमकलकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली फायर स्टेशन से तीन अतिरिक्त फायर टेंडर, वैशाली से एक और साहिबाबाद से एक फायर टेंडर को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया।

कुल मिलाकर छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में लगाई गईं। दमकल टीम ने तीन तरफ से होजलाइन के माध्यम से पानी डालकर आग पर नियंत्रण करने की कोशिश की। घना धुआं उठने के कारण जब फायर फाइटिंग में कठिनाई बढ़ गई, तब दमकलकर्मियों ने शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बीए सेट (ब्रीदिंग अपरेटस) पहनकर भीतर से आग पर पानी डालना शुरू किया।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे आसपास के अन्य भवनों तक आग फैलने से रोक दी गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि दमकल विभाग समय पर न पहुंचता तो आग आसपास की इमारतों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल फायर विभाग जांच में जुटा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें