मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, अफगानी नागरिक से मिले इनपुट पर दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमशेदपुर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, अफगानी नागरिक से मिले इनपुट पर दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

रांची : दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अफगानी नागरिक से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम अफगानी नागरिक की निशानदेही पर जमशेदपुर पहुंची और झारखंड एटीएस के सहयोग से कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कागजात बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पकड़ा गया अफगानी नागरिक लंबे समय तक जमशेदपुर में रह चुका था। उसने इस दौरान कई स्थानीय लोगों से संपर्क बनाए और एक नेटवर्क तैयार किया था। पूछताछ में उसने अपने कई मददगारों और परिचितों के नाम बताए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एजेंसियां अब बरामद दस्तावेजों और उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि जमशेदपुर में यह नेटवर्क कितना सक्रिय था। बताया जा रहा है कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है फिलहाल, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की ओर से किसी आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां पूरे मामले में कड़ी गोपनीयता बरत रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें