मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 'प्रेम की दीवानी', पंद्रह दिन में तीन घटनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 'प्रेम की दीवानी', पंद्रह दिन में तीन घटनाएं

रांची : फिल्म 'शोले' में वीरू का पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती से शादी की जिद करने वाला फिल्मी ड्रामा तो आपको याद ही होगा, लेकिन झारखंड में इन दिनों प्यार के दीवाने इस रील लाइफ ड्रामे को रियल लाइफ में मोबाइल टावरों पर दोहरा रहे हैं।

मोबाइल टावर, जो अब तक सिर्फ नेटवर्क और संचार का जरिया माने जाते थे, झारखंड में इश्क, जिद और ड्रामे के नए ‘स्टेज’ बनते जा रहे हैं।

राज्य के अलग-अलग जिलों में पिछले दो सप्ताह के भीतर प्रेम संबंधों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला धनबाद जिले के गोमो के सिकलाइन इलाके का है, जहां रविवार को एक युवती अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और उससे शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

युवती की पहचान सहरिया निवासी देवंती कुमारी के रूप में हुई है। वह एक शादीशुदा युवक से प्रेम करती है। युवक को निमियाघाट थाना पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार किया है। प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

इससे इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान युवती लगातार अपने प्रेमी की रिहाई और उससे शादी कराने की मांग करती रही। सूचना मिलने पर हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित उतारा गया। बाद में उसे थाने ले जाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे एक दिन पहले गिरिडीह जिले के निमियाघाट में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां धनबाद के गोविंदपुर निवासी सुनील कुमार महतो नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। युवक करीब सात घंटे तक टावर पर डटा रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। बताया गया कि युवक का प्रेम संबंध अपने ही भाई की साली से था।

इसी तरह की घटना गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में मई के पहले हफ्ते में सामने आई थी, जब असद्दुल्लाह अंसारी नामक युवक प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज होकर 145 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उसने धमकी दी थी कि यदि उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई गई तो वह कूदकर जान दे देगा। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और परिजनों ने उसे उतारा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें