मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

मानसिक परेशान प्लाईवुड फैक्ट्री के एक मजदूर ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर। मानसिक रूप से परेशान प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर ने कमरे में खूंटी से फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान अरविंद कुमार निवासी शंभू कॉलोनी के रूप में हुई।शुक्रवार को मृतक के भाई कांता प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह कमरे पर पहुंचा तो अरविंद का शव नीचे उतारा गया था। किसने उसकी गर्दन से परना खोला। अरविंद के साथ काम करने वाले कह रहे है कि दरवाजा खुला था, कोई कह रहा है कि दरवाजा बंद था और मकान मालिक को बुलाया गया फिर डॉयल 112 को सूचना दी गई।यमुनानगर सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कल शाम को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अरविंद कुमार का शव नीचे उतारा हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। मृतक पिछले छह साल से ताजकपुर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहा था और वह मानसिक रूप से परेशान था। उसके दो बच्चे हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार बीएनएसएस 194 के तहत कार्रवाई की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें