मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, दुर्घटना में एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, दुर्घटना में एक की मौत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में एक पिकअप चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना 15 मई 2026 की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या-18 के पास हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में घायल चालक की पहचान मोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी नंदनवन मेल रोड बाईपास, थाना दिल्ली गेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहित की उम्र करीब 26 वर्ष थी। दुर्घटना के बाद राहगीरों और एक्सप्रेसवे पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से मोहित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रबूपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से पिकअप वाहन ट्रक के पीछे जा टकराया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें