मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 10 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुठभेड़ में 10 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद,। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिरसागंज प्रभारी वैभव कुमार सिंह बुधवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि थाना सिरसागंज का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त एवं थाना टूण्डला का वांछित लुटेरा, टप्पेबाज अभियुक्त सनी उर्फ सनिया किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नगला राई मोड़, सोथरा रोड़ पर चेकिंग के एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोक तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 10 हजार रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सनी उर्फ सनिया पुत्र महेन्द्र सिंह के रुप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस एवं लूटे गये 5 हजार रुपये बरामद हुए है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, लूट, बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़खानी, रेप, अवैध असलहा एवं अवैध शराब सम्बन्धी गम्भीर अपराधों में 24 मुकदमे विभिन्न जनपद के थानों में है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें