मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बड़ागांव रिंगरोड पर तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई,बड़ा हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बड़ागांव रिंगरोड पर तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई,बड़ा हादसा टला

वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंगरोड चौराहे के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद असंतुलित होकर ट्रक डिवाइडर से टकरा गई। संयोग ही रहा कि हादसे में बस में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। बस चालक गुजरात निवासी अल्ताभ को भी मामूली चोट लगी। यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे का कारण धुंध और कोहरा बताया गया।गुजरात के पालनपुर से 17 दिसम्बर को 50 यात्रियों को लेकर बस धार्मिक यात्रा पर निकली थी। बस पुष्कर, गया,जयपुर, मथुरा, दिल्ली, हरिद्वार होते हुए अयोध्या गई। वहां बस यात्रियों को दर्शन पूजन करा कर बस वाराणसी आ रही थी। अलसुबह बस रिंगरोड चौराहा बड़ागांव पहुंची ही थी कि संदहा की तरफ जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुटे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भेजकर इलाज करवाया। इसके बाद दूसरी बस बुलाकर उन्हें शहर के लिए भेजा गया। बस चालक अलताफ ने बताया कि बस यात्रियों को कोई गंभीर चोट नही आई। उसे और उसके सहयोगी को चोट लगी हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें