मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पर गिट्टी लोड हाइवा में लगी भीषणआग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क पर गिट्टी लोड हाइवा में लगी भीषणआग

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र के सावनाडीह मुख्य सड़क पर सोमवार देर रात एक गिट्टी लोडेड हाइवा में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के समय वाहन चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत पोटका थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था।प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हाइवा के इंजन या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हाइवा में लदी गिट्टी सड़क पर फैल गई, जिसके कारण कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा।थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, यह राहत की बात है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें