मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

सारथी संस्था ने हस्तशिल्प सेल का किया आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारथी संस्था ने हस्तशिल्प सेल का किया आयोजन

पूर्वी सिंहभूम। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छिपे हुए हुनर को सामने लाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था “सारथी” ने मंगलवार को बिष्टुपुर में एक हस्तशिल्प सेल का आयोजन किया है। इस सेल में स्थानीय महिलाओं की ओर से तैयार की गई कई आकर्षक और उपयोगी हस्तशिल्प वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।सेल में मुख्य रूप से फाली-फूस, रंग-बिरंगी चूड़ियां, हस्तनिर्मित बैग, मोती से बने हार और अन्य कलात्मक वस्तुएं शामिल थीं। सभी वस्तुएं महिलाओं की ओर से स्वयं तैयार की गई थीं, जो उनके कौशल, रचनात्मकता और मेहनत का प्रमाण थीं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को एक सशक्त मंच देना है। आयोजन को स्थानीय लोगों से अत्यधिक सराहना मिली और खरीदारी के साथ-साथ प्रोत्साहन भी मिला।संस्था की योजना है कि आने वाले समय में मधुबनी पेंटिंग, चूड़ी निर्माण, हार और कान की डिजाइनिंग जैसे पारंपरिक और आधुनिक हस्तशिल्प कार्यों का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल सिखाया जाए। इससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना सकेंगी।“सारथी” की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि संस्था की यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन में मोनू, आसीस, विजय अग्रवाल, संगीता, सुशांत, दीपक सहित कई सहयोगी सक्रिय रूप से शामिल रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें