रांची में मकर संक्रांति पर दिखी भारत की समृद्ध परंपरा की झलक
कई राज्यों से आए लोगों ने मिलकर मनाया त्योहार,पतंगबाजी का उठाया आनंद
रांची: झारखंड में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नदियों और जलाशयों में विशेष स्नान के बाद पूजा और दान करने के बाद लोगों ने आज चिउरा, दही, तिलकुट का लुत्फ उठाया और बड़ी संख्या में लोगों मैदान में पतंगबाजी की। वहीं राजधानीवासियों के इस उत्साह को पर्यटन विभाग के खास आयोजन पलाश पतंग ने और ज्यादा बढ़ा दिया। विभाग की ओर से आज कांके डैम स्थित पार्क में पलाश पतंग कार्यक्रम में फूड, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ पतंगबाजी का खास व्यवस्था की गई थी। झारखंड टूरिज्म की ओर से मकर संक्रांति के दिन को खास बनाने के लिए कांके डैम पार्क में पलाश पतंग कार्यक्रम में रांची के नगर आयुक्त आईएएस अधिकारी अमित कुमार भी परिवार के साथ पहुंचे थे। उन्होंने भी पतंग उड़ाई और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। आज के दिन को बेहद खास बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से खास पतंगबाज बुलाए गए थे। एक से बढ़कर एक आकृति वाले 30 से 40 पतंग थे, लेकिन हवा का बहाव कम होने की वजह से बड़े-बड़े खास आकृति वाले पतंग उड़ाने में परेशानी हुई। इस मौके पर असम, बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड की महिलाओं ने एक साथ इस त्योहार को मनाया। वहीं कांके डैम पार्क परिसर में त्योहार मनाने पहुंचीं महिलाओं में से किसी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी ।
राष्ट्रीय सागर संवाददाता





