मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: गांव के बाहर युवती की हत्या, हत्यारे फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में मंगलवार की रात एक

युवती की गांव के बाहर स्थित नीम के पेड़ के नीचे हत्या कर दी गई। हत्यारे

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम

के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी पहुंचे है।

पुलिस

उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सचेती थाने में

सूचना दी गई कि रायपुरा गांव के बाहर एक युवती की हत्या कर दी गई है। हत्या

की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी

ने बताया कि सजेती के रायपुरा गांव निवासी कुमारी रानी 20 वर्ष पुत्री

कमलेश शंखवार का शव गांव के बाहर खेत में स्थित नीम के पेड़ के नीचे पाया

गया है। उसके शरीर में चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्टया

प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। लेकिन उसकी हत्या क्यों की गई और

हत्या किसने की इसके लिए पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम

एवं डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है। इस संबंध में परिवार से तहरीर लेकर

आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और हत्या से जुड़े विभिन्न सवालों के उत्तर

जानने के लिए टीमें काम कर रही है। युवती की मौत का स्पष्ट कारण जानने के

लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें