मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत जरुली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार देर रात एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।सूत्रों के अनुसार, लाइन नंबर छह पर खड़ी इनबॉक्स मालगाड़ी का एक वैगन अचानक पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही डांगुवापोशी में रेल सुरक्षा हूटर बजाया गया और तुरंत रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया। फिलहाल रेलवे के तकनीकी दल की ओर से दुर्घटनाग्रस्त वैगन को पुनः पटरी पर लाने का कार्य जारी है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा और ट्रैक मेंटेनेंस पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें