मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

गैस का रेगुलेटर लीक होने से आग लगी, सात झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैस का रेगुलेटर लीक होने से आग लगी, सात झुलसे

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के धोबीघाट कज्जाकपुरा में गुरुवार को एक परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चों के लिए पानी गरम करते समय अचानक गैस का रेगुलेटर लीक होने से आग लग गई। बच्चों को बचाने और आग बुझाने में सात लोग झुलस गए। आनन—फानन में सभी को इलाज के लिए कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर लाटभैरव चौकी प्रभारी, कोतवाली एसीपी और आदमपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।धोबीघाट कज्जाकपुरा निवासी एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। बारात आज देर शाम आनी है। मांगलिक समारोह में आए मेहमानों के बच्चों के लिए हलवाई दूध और पानी गैस पर गर्म कर रहा था। अचानक गैस की भट्‌टी में लगा रेगुलेटर लीक होने लगा। हलवाई जब तक कुछ करता आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां मौजूद बच्चे झुलसने लगे। यह देख परिवार की महिलाएं आग से बचाने के लिए आगे आईं। तब तक चीख पुकार सुन कर परिवार के अन्य सदस्य आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता पांच महिलाएं और दो बच्चे झुलस गए। उपचार के लिए सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस के साथ कोतवाली एसीपी ईशान सोनी भी मौके पर पहुंच गए। झुलसे लोगों में अनीता मिश्र (48), सोनी (42), अन्नपूर्णा (48), पिंकीं (40), शैली (22), पार्थ (7) और कार्तिक (2 ) का नाम शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें