मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

मारुति ट्रू वैल्यू यार्ड में खड़ी कार में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मारुति ट्रू वैल्यू यार्ड में खड़ी कार में लगी आग

पूर्वी सिंहभूम। मानगो पारडीह स्थित मारुति ट्रू वैल्यू यार्ड में बुधवार को अचानक खड़ी एक कार में आग लग गई। घटना से कुछ देर के लिए पूरे यार्ड में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यार्ड में सेकेंड हैंड गाड़ियों की बिक्री होती है। एक ग्राहक कार खरीदने आया था और टेस्ट ड्राइव से पहले कर्मचारी बैटरी बदल रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग भड़क गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। हालांकि, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यार्ड में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें