मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आगरा। जनपद के हरिपर्वत थाना पुलिस की बुधवार की रात वाहन

चेकिंग के दौरान वाहन से आ रहे इनामी बदमाश से सामना हो गया। पुलिस को देख

बदमाश ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा

लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर

रही है।

हरिपर्वत थाना क्षेत्र की पुलिस बीती रात्रि

चुनाव आदर्श आचार संहिता को देखते हुए वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच

ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह

मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस से

खुद को घिरा देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली जा लगी और वह गिर गया। पुलिस

ने घायल हालत में बदमाश को पकड़ते हुए मौके से तमंचा, कारतूत और बाइक को

कब्जे में लिया।

हरिपर्वत पुलिस के मुताबिक घायल हालत में पकड़ा

गया बदमाश 25 हजार का इनामी परमजीत है। इस पर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।

घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई

जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें