मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

सीएनटी में धारा-49 को खत्म करने की रची जा रही साजिश : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें यानी अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सदन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सीएनटी में धारा 49 को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। सीएनटी एक्ट खत्म हुआ तो आदिवासी मूलवासी खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वन अधिकार कानून में संशोधन करने जा रही है जिसका हमलोगों ने विरोध किया है। केंद्र को इसको लेकर पत्र भी लिखा है। केंद्र सरकार ग्राम सभा को भी खत्म करने का प्रयास कर रही है। राज्य की इस दशा का जिम्मेवार भाजपा ही है। यह लोग केवल आदिवासी मूलवासी के विकास की बात करते हैं। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता है। कोयलांचल को लेकर भी एक संशोधन का बिल लाया है।केंद्र सरकार कोयलांचल से रैयतों का अधिकार खत्म करने जा रही है। केंद्र सरकार कोलांचल में लीज को लेकर नया नीति लाने जा रही है, जो रैयतों के लिए ठीक नहीं है। भाजपा को आदिवासियों के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें