मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

धार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, फिर ब्लैकमेलिंग; फरियाद लेकर पहुंची यूपी की युवती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, फिर ब्लैकमेलिंग; फरियाद लेकर पहुंची यूपी की युवती

पलामू,। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली एक युवती ने पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत है। उसकी करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी एक युवक से पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को दूसरे नाम और दूसरी पहचान के साथ परिचित कराया तथा स्वयं को राजपूत समुदाय का बताया। युवती का आरोप है कि उसने प्यार का नाटक किया। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिनका बाद में ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। शिकायत के अनुसार, जब उसे युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी कथित तौर पर फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।

युवती ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार शाम आरोपी से अपना मोबाइल, लैपटॉप तथा आपत्तिजनक सामग्री वापस लेने के लिए उसके गांव पहुंची थी।

वहां आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और रातभर उसे घर के बाहर रखा। उसका यह भी आरोप है कि उसका मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया गया।

पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह वहां से निकलकर करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर मोहम्मदगंज थाना पहुंची और पुलिस से सुरक्षा तथा न्याय की गुहार लगाई।

मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पक्ष की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें