मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमी के उत्पीड़न से बीपीओ कर्मी युवती ने की थी आत्महत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रेमी के उत्पीड़न से बीपीओ कर्मी युवती ने की थी आत्महत्या, आरोपित गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के मिग्शन ट्विन सोसाइटी में रहने वाली एक युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मिग्शन ट्विन सोसाइटी में मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती शालू (22) ने सोसाइटी के 16वीं मंजिल से कूदकर शनिवार की रात को आत्महत्या कर लिया था। वह एक बीपीओ में काम करती थी। उसके साथ ही उसके फ्लैट में चार अन्य युवक रहते थे। मृतका के भाई पिंटू राणा ने थाने में शिकायत की है कि जनपद शामली के रहने वाले रक्षित ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ प्रेम किया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर शालू पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। युवती के भाई के अनुसार 21 नवंबर को उसने उन्हें फोन करके बताया कि रक्षित ने शादी से मना कर दिया है। उसके बाद उसने फोन काट दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित रक्षित को रविवार की शाम को गिरफ्तार किया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें