मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में डे-केयर सेंटर का जर्जर गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ में डे-केयर सेंटर का जर्जर गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'बचपन डे केयर स्कूल' का जर्जर गेट अचानक गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। हालांकि, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है।

मृतक बच्चे की मां ने बताया, "मेरा बेटा वहीं खेल रहा था। गेट बहुत खराब हालत में था। सब लोग अधिकारियों को इस बारे में बता रहे थे, लेकिन सरकार ने किसी की नहीं सुनी। जब बच्चे ने गेट को छुआ, तो वह मेरे बच्चे के ऊपर गिर गया।"

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना सुबह 9 बजे से 9:30 बजे के बीच घटी। यह स्कूल दृष्टिबाधित बच्चों के लिए एक सुविधा केंद्र है, जो 'दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग' के अंतर्गत संचालित होता है।

बताया जा रहा है कि शिवा स्कूल के प्रवेश द्वार के पास अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी लोहे का एक पुराना और कथित तौर पर जर्जर गेट अचानक टूटकर उस पर गिर गया। उस भारी-भरकम गेट के नीचे दब जाने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

एक स्थानीय नागरिक ने आईएएनएस को बताया, "बच्चा सुबह घर से बाहर खेलने के लिए निकला था।

वह डे-केयर सेंटर के गेट के सामने खेल रहा था। उसी समय गेट गिर गया, जो पहले से ही जर्जर स्थिति में था। गेट का वजन अधिक होने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसे हम तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।"

वहीं, सदर एसडीएम मनोज सिंह ने कहा, "डे-केयर सेंटर के पास कुछ बच्चे रहते हैं।

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि एक बच्चा इसे खोलने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, गेट क्यों गिरा, यह जांच का विषय है।" एसडीएम ने कहा कि शिवा की दुखद मृत्यु हुई है। पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें