मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में लाखों की प्रतिबंधित सिरप बरामद, सप्लायर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में लाखों की प्रतिबंधित सिरप बरामद, सप्लायर गिरफ्तार

पलामू। जिले की लेस्लीगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के करमा गांव से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। इस सिलसिले में कफ सिरप के सप्लायर से मकान मालिक मो. नवाज अंसारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद नशीली दवा लाखों की बताई गई है। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनोज कुमार झा ने शनिवार को बताया कि 30 नवंबर की सुबह पांच बजे लेस्लीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करमा गांव स्थित मस्जिद के पास मो. नवाज अंसारी अपने घर से अवैध रूप से नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले प्रतिबंधित सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने करमा गांव में मस्जिद के पास स्थित मो. नवाज अंसारी के घर पर छापा मारा। यहां से 100 एमएल की 900 सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इन सिरप में कौडीन फॉस्फेट और ओनेरेक्स सिरप की बोतल शामिल हैं। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित सप्लायर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें