मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी/उन्नाव। उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि और मंगलवार तड़के दो बड़े सड़क हादसों में चार श्रद्धालुओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पहला हादसा बाराबंकी जिले में सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास देर रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को बाद में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में चंदौली, गाजीपुर, बलिया और सुल्तानपुर के युवक शामिल हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

वहीं दूसरा बड़ा हादसा मंगलवार तड़के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ।

यहां औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 262 पर दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने के दौरान कई यात्री एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें