मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सर्च अभियान में नौ किलो का आईईडी और देसी कट्टा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सर्च अभियान  में नौ किलो  का आईईडी और देसी कट्टा बरामद

पलामू।15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली नितेश यादव और 10 लाख के ईनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस की ओर से चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नौ किलो की एक आईईडी बरामद किया है। इस जगह से आईईडी मिली, वहां से एक देसी कट्टा भी मिला। आईईडी और देशी कट्टा को जमीन में गाड़ कर रखा गया था। जमीन से आईईडी निकालने के बाद उसे मौके पर ही विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधिया गांव में बताया गया है।पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि 15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली नितेश यादव और 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव की मौजूदगी पर हुसैनाबाद-हैदरनगर, पांडू, मोहम्मदगंज, विश्रामपुर थाना पुलिस के अलावा जगुआर, सैट, जैप की अलग अलग टीम संबंधित थाना क्षेत्रों में अभियान चला रही थी।एक टीम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुधिया गांव से होकर गुजर रही थी। इसी क्रम में सड़क से सटे बरगद के पेड़ के नीचे नई मिट्टी खुदी हुई दिखी। सर्च करने पर जमीन के अंदर गाड़कर रखा गया नौ केजी की आईईडी बरामद की गयी। बरामद आईईडी स्टील के केन में बम लगाया गया था, वह नया था।एसपी ने बताया कि आईईडी में तार नहीं लगा हुआ था और संभावना है कि उसे छुपाकर रखा गया होगा। विस्फोट करने के लिए लगाने की संभावना नहीं लगती है। एसपी ने बताया कि कुछ दिनों से उपरोक्त इलाके में दोनों इनामी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। अभियान अभी भी चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें