21 दिनों में 82,423 चालान, फिर भी नहीं सुधर रहे रांची के वाहन चालक

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 21 जून 2026 के बीच 82,423 वाहन चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण जुर्माना लगाया गया। जिले में करीब 18 लाख वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें 15.5 लाख दोपहिया और 2.5 लाख चारपहिया वाहन शामिल हैं।
सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट चालकों पर
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के काटे गए। 21 जून को ही 2,518 लोग बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए। उसी दिन कुल 4,886 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नो पार्किंग भी बड़ी समस्या
नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने के मामलों में भी भारी संख्या में चालान काटे गए। 21 जून को 2,185 चारपहिया वाहन चालकों …





