मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिसमस और नए साल पर रांची में शक्ति कमांडो संभालेंगे मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

24 दिसंबर झारखंड की राजधानी रांची में क्रिसमस और नए साल के

जश्न पर कोई खलल न पड़े, इसके लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

सैलानियों की सुरक्षा और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए रांची पुलिस ने

जोरदार तैयारी की है। सुरक्षा के मोर्चे पर 700 शक्ति कमांडो को उतारा

जाएगा।

एसएसपी चंदन सिन्हा के अनुसार राजधानी रांची में इस दौरान

महिलाओं की सुरक्षा खासतौर पर मनचलों पर लगाम कसने के लिए 50 महिला शक्ति

कमांडों पहरा देंगी। यह 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक शहर के सभी पार्कों पर

नजर रखेंगी। दशम, जोन्हा फॉल जैसे सभी पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस सहायता

केंद्र होंगे। पर्यटन मित्रों का सहयोग लिया जाएगा। नशे में वाहन चलाने

वालों की जांच के लिए कुछ स्थान को चिह्नित किए गए हैं।

उन्होंने

बताया कि जिले के सभी पुलिस स्टेशन को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी

पर्यटन स्थलों पर सूचना बोर्ड और फ्लेक्स लगाकर सावधानी बरतने की अपील की

गई है। इनमें स्थानीय थाना प्रभारी और डीएसपी के नंबर भी डिस्प्ले होंगे।

इमरजेंसी की स्थिति में लोग डायल 100 और 112 पर सूचना दे सकते हैं। एसएसपी

ने बताया कि फॉल और झरने- जहां डूबने की आशंका ज्यादा रहती है, वहां

एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर मौजूद रहेंगे। सैलानियों से अपील की गई है कि

खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना लें। डूबने वाले इलाके में स्नान के लिए न

उतरें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें