मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ के फैजुल्लागंज में आग से 70 झोपड़ियां जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ के फैजुल्लागंज में आग से 70 झोपड़ियां जलकर राख

लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज में सोमवार को आग से करीब 70 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की सात से अधिक गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लोगों का घरेलू सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम काे सूचना मिली कि मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में बनी झुग्गी झोपड़ियाें में आग लग गई है। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक-एक कर करीब 70 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग के चलते लोगों को अपना सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिला और गृहस्थी जलकर राख हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से एक झोपड़ी में आग लगी और फिर कई झाेपड़ियाें काे चपेट में लती चली गई।सीएफओ ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। घटना की जानकारी पर एसडीएम और थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें