मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : मानव तस्करी के मामले में सात दोषियों को आजीवन कारावास, दो महिलाएं भी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी : मानव तस्करी के मामले में सात दोषियों को आजीवन कारावास, दो महिलाएं भी शामिल

--फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपए का जुर्मानावाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मानव तस्करी के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया। अदालत ने शाम को सात आरोपितों संतोष गुप्ता (मंडुवाडीह), मनीष जैन (जयपुर), महेश राणा (कोडरमा), मुकेश पंडित (हजारीबाग), महेश राणा (गिरिडीह), शिखा (शिवदासपुर) और सुनीता देवी (गिरिडीह) को मानव तस्करी सहित गंभीर धाराओं में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सभी दोषियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।अदालत ने बीते शुक्रवार को ही आरोपितों का दोष सिद्ध कर दिया था । और सजा पर बहस के लिए 24 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी। वहीं, इसी मामले में अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर नौ आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया गया। अभियोजन के अनुसार सामने घाट, लंका निवासी संजय ने 16 मई 2023 को भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह अपनी पत्नी व चार वर्षीय बेटे के साथ रविंद्रपुरी कॉलोनी के पास सोए हुए थे। सुबह उनका बेटा लापता मिला।

पुलिस जांच में शिवदासपुर के निवासी संतोष गुप्ता सीसीटीवी में बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया। भेलूपुर पुलिस ने 21 मई को नवाबगंज स्थित कुड़ेखाने के पास से संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके घर से बच्चे का बनियान बरामद हुआ। बाद में 23 मई को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के पास से बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ और अन्य आरोपितों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी मुनीब सिंह चौहान, एडीजीसी मनोज कुमार गुप्ता और वादी के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण ने पैरवी की। वहीं, बचाव पक्ष दोषियों को रिहा कराने के लिए सबूतों पर सवाल उठाता रहा, लेकिन अदालत ने अभियोजन के तर्कों व प्रस्तुत साक्ष्यों को स्वीकार करते हुए सजा सुनाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें