मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में अवैध लॉटरी में शामिल 7 धंधेबाज गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सात लोगों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर क्यूआरटी की टीम ने सोमवार की शाम कार्रवाई की। इस दौरान इचाक थाना क्षेत्र से अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को इचाक थाने को सौंप दिया गया। विदित हो कि प्रतिबंध के बावजूद इचाक में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है। प्रतिदिन लगभग पांच लाख की लॉटरी की खरीद-बिक्री अवैध रूप से कारोबारी कर रहे हैं। इचाक क्षेत्र के कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस गोरखधंधे के जरिये लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त में आशीष केसरी, सुनील कुमार मिंज, अनिल कुमार, रमेश कुमार, लोकनाथ मेहता और नरेश मेहता शामिल है। इनके पास से पुलिस ने गोवा स्टार लॉटरी चार्ट और ताश की गड्डी बरामद की है।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें