देशभर से 617 बाल खिलाड़ी, 74 कोच और 63 मैनेजर लेंगे प्रतियोगिता में भाग
रांची,
7 फरवरी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं झारखंड राज्य
शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित हो रही 67वीं राष्ट्रीय
स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24 के तहत 8 फरवरी से 12 फरवरी तक रांची के
खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर 14/17/19 बालक-बालिका
वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता
आयोजन के सचिव सह विभागीय पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग और झारखंड साइकिलिंग
एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र पाठक ने बुधवार को खेलगांव में संयुक्त रूप से
पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में
झारखंड से 44 प्रतिभागी शामिल होंगे।
रोड इवेंट और ट्रैक इवेंट दोनों शामिल
अंडर-14/17/19
बालक-बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में रोड इवेंट रिंग रोड के नेवरी
चौक से पांच किलोमीटर आगे न्यू टोल प्लाजा तक होगा। प्रतियोगिता का ट्रैक
इवेंट 8 फरवरी की सुबह 8 बजे से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देशभर से प्रतिभागी रांची पहुंच चुके
हैं। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
पत्रकार वार्ता
में खेल कोषांग के शशांक भूषण सिंह, समीर कुमार, प्रवीण कुमार सिंह,
प्रभात रंजन तिवारी, रणवीर कुमार, सुरजीत कुमार समेत अन्य खेल पदाधिकारी
मौजूद थे।





