झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर 61.90 प्रतिशत मतदान,गांडेय उपचुनाव में 68.26 प्रतिशत हुई वोटिंग
रांची: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गयी। शाम पांच बजे तक 61.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक वोटिंग हजारीबाग में 64 प्रतिशत हुई। इसके बाद दूसरे स्थान पर कोडरमा 61.60 प्रतिशत रहा जबकि तीसरे पर चतरा 60.26 प्रतिशत रहा।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि शाम पांच बजे तक मिली सूचना के आधार पर चतरा लोकसभा क्षेत्र में 60.26 फीसदी, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 61.60 फीसदी और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 64 फीसदी वोटिंग हुई जबकि गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 66.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली।
हजारीबाग में दो बूथों पर बहिष्कार के कारण नहीं पड़े वोट
नेहा अरोड़ा ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 183 और 184 पर लोगों ने वोट बहिष्कार किया है। इस वजह से वहां एक भी वोट नहीं पड़े हैं।





