मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामगढ़ में बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरदाहा दामोदर नदी से अवैध बालू का उत्खनन में शामिल 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। प्रत्येक ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। जांच के क्रम में वाहन में किसी भी प्रकार का चालान नहीं पाया गया। इसके उपरांत वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति, राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण के आदेश का उल्लंघन तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के धारा 4/21, झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 यथा संशोधित के नियम 4/54 एवं झारखंड मिनिरल रूल 2017 के नियम 9/13 के तहत जिला खनन पदाधिकारी रामगढ़ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।इसके अलावा पुलिस ने बासल थाना क्षेत्र के बालकुदरा के डूमरटांड़ में गस्ती के क्रम में अवैध बालू लदा एक बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर जब्त किया है। जांच के क्रम में वाहन में किसी भी प्रकार का चालान नहीं पाया गया। इसके उपरांत बासल थाना में वाहन मालिक, चालक के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति को लेकर खनन निरीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें