मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

पांचवें चरण के चुनाव के लिए मैदान में बचे 54 प्रत्याशी,छठे चरण के लिए अब तक 118 ने किया नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। यहां चुनाव मैदान में अब कुल 22 उम्मीदवार हैं। कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गए हैं। अब यहां 15 प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फैसला होगा। वहीं हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में भी नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली। यहां से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। छठे चरण के चुनाव के लिए अब तक 118 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उसमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25, धनबाद से 28, रांची से 33 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 32 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना के बाद से अब तक झारखंड में 74 करोड़ 38 लाख से अधिक के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार सहजता से वाहन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहन लेने में गाड़ी मालिकों के हित का भी ध्यान रखा जा रहा है। व्यवस्था ऐसी की गयी है कि एक जिला में जिस वाहन को लेने के लिए चिह्नित किया गया है, उसे दूसरे जिले में चिह्नित नहीं किया जाएगा। गाड़ी मालिकों को गाड़ी का भाड़ा भी ससमय मिले, इसकी भी डिजिटल व्यवस्था की गयी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में स्वीप कार्यक्रम के तहत 7 मई 2024 को संध्या 6 से 8 बजे के बीच सोशल मीडिया हैंडल पर MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ लोकसभा चुनाव संबंधी कंटेंट पोस्ट करें। उन्होंने सभी से चुनाव से संबंधित अच्छे-अच्छे फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि सामग्री पोस्ट करने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का हिस्सा बनते हुए उपरोक्त हैशटैग लगाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें