मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

श्मशान घाट के शेड में ही अधेड़ ने लगा ली फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। कोरोना काल के बाद भी आम नागरिक का जीवन पटरी पर आना

अभी भी मुश्किल नजर आ रहा है। जिस तरह आम जनजीवन लगातार कठिन होता जा रहा

है उससे लोग आत्महत्या करने पर विवश हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रामगढ़ के

पतरातू से सामने आया यहां। रविवार को अधेड़ ने श्मशान घाट के शेड में ही

फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

एनटीपीसी न्यूटाउनशिप के निकट कालीघाट

स्थित श्मशान घाट के शेड में फंदे से झूलती हुई लाश देखकर लोग चौक गए।

मृतक विश्वजीत राम उर्फ कारु राम (50) पीटीपीएस कॉलोनी के हनुमानगढ़ी का

रहने वाले थे। पीटीपीएस के रांची हेडक्वार्टर में बतौर सफाई कर्मी कार्यरत

थे। जब लोगों ने वजह जानने की कोशिश की तो पता चला कि वह बैंक का लोन नहीं

चुका पा रहे थे। इस मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र

कुमार राम ने बताया कि आम नागरिक और परिवार वाले भी इसी बात को बता रहे हैं

कि क़र्ज़ नहीं चुका पाने की वजह से विश्वजीत लगातार तनाव में थे।

घर में भी इसी बात को लेकर अक्सर विवाद हो रहा था। पुलिस को जैसे ही इस

घटना की जानकारी मिली घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस

ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। समाचार लिखे

जाने तक मृतक के परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है। जब वे

लिखित आवेदन देंगे, उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें