मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में पांच लोगों की हत्या करने वाला 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नईम मुठभेड़ में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नईम को मार गिराया। उसने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की थी, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि बदमाश नईम की लोकेशन आज सुबह लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में मिली। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा पाकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।एसएसपी ने बताया कि नईम ने लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले मिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीन बेटियां अक्सा,अजीजा और अलईपक्सा की हत्या कर दी थी। आरोपित ने दम्पति की हत्या के बाद शव को चादर में लपेटने के साथ बच्चियों के शव बोरी में भरकर बॉक्स में छुपा दिए थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद से पुलिस नईम की तलाश में राजस्थान, उत्तराखंड़ और महाराष्ट्र में दबिश दे रही थी। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपित तसलीम और नजराना को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। नईम पर 25 हजार से इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें