मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

खेलो झारखंड के लिए पश्चिमी सिंहभूम से 49 चयनित खिलाड़ी रांची रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खेलो झारखंड के लिए पश्चिमी सिंहभूम से 49 चयनित खिलाड़ी रांची रवाना

पश्चिमी सिंहभूम।खेलो झारखंड 2025 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 25 स्कूलों के छात्र-छात्राएं बुधवार को रांची स्थित खेल गांव के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व जिला समाहरणालय परिसर में खिलाड़ियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर खेलो झारखंड के जिला प्रभारी सुभाष हेंब्रम ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपील की।इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा ने बताया कि 25 एवं 26 सितंबर को जिला स्कूल चाईबासा में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले भर के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से कुल 49 खिलाड़ी चयनित होकर अब रांची के खेल गांव में अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का भी अवसर मिलेगा, जो उनके खेल जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।सुभाष हेंब्रम ने कहा कि ये सभी बच्चे हमारे जिले ही नहीं बल्कि देश के भविष्य हैं। हम सभी को उम्मीद है कि वे खेल गांव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और जिले का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि रांची के खेल गांव में ताइक्वांडो के अलावा बुसु और तैराकी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिसमें जिले के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।खिलाड़ियों के प्रस्थान के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने खेलो झारखंड जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है।उन्होंने कहा कि देशभर में प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों के लिए मंच उपलब्ध कराना ही आज भारत को ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में सम्मान दिला रहा है। वहीं, उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने अपने घोषणापत्र में हर प्रखंड में स्टेडियम और खेल संसाधन उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक वह केवल कागजों तक सीमित है।अंत में श्री गागराई ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे अपनी मेहनत और लगन से न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें