मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए पिछले एक महीने में 468 साइबर ठग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

07 जनवरी प्रतिबिंब पोर्टल साइबर अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त काम

कर रहा है। प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से झारखंड में पिछले एक महीने के

दौरान 468 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। 1635 सिम कार्ड बरामद किए गए।

इसके अलावा 1107 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मामले में राज्य में 99 एफआईआर

किए गए हैं। प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए 132 सिम कार्ड को सीज किया गया है।

सीआईडी

डीजी अनुराग गुप्ता के अनुसार, साइबर अपराधी सबसे अधिक देवघर जिले में 200

गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा धनबाद में 10, गिरिडीह में 114, हजारीबाग

में 37, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में चार, जामताड़ा में 70, पाकुड़ में

पांच, गोड्डा में तीन, बोकारो में पांच, गढ़वा में एक,कोडरमा में

10,लातेहार में चार और दुमका में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

पायलट

प्रोजेक्ट के दौरान ही इस पोर्टल की मदद से झारखंड में एक महीने में 468

साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके परिणाम स्वरूप झारखंड इलाके

से होने वाले साइबर अपराध में एक महीने के भीतर ही 20 फीसदी से अधिक की

गिरावट आयी है। दिसम्बर के पहले हफ्ते में झारखंड से कुल 31,228 साइबर

अपराध रिपोर्ट हुए थे जबकि 28 दिसम्बर से तीन जनवरी के सप्ताह में कुल

24,264 साइबर अपराध ही रिपोर्ट हुए।

प्रतिबिंब पोर्टल को केंद्रीय

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर

(आई4सी) ने तैयार किया है और इसकी मदद से किसी इलाके में सक्रिय साइबर

अपराधियों की रियल टाइम जानकारी उस क्षेत्र के एसपी और थाना प्रभारी को मिल

जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें