मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

विद्या बालन का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, घटाया कई किलो वजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

विद्या

बालन बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई फिल्मों में

अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने वाली विद्या बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर

के अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। सुडौल और स्लिम ट्रिम फिगर वाली

अभिनेत्री के फ्रेम को तोड़ते हुए उन्होंने बॉलीवुड में सफल करियर बनाया।

अब देखने को मिल रहा है कि विद्या ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

विद्या

बालन हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस वीडियो को उन्होंने

इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में विद्या इवेंट में ब्लैक

ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस लग रही हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि

विद्या ने अपना वजन कम कर लिया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरान रह

गए हैं। विद्या बालन के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर नेटिजन्स उनकी तारीफ कर

रहे हैं।

विद्या के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी

किए हैं। प्रशंसकों ने टिप्पणी की, "अब वह 10 साल छोटी दिखती है", "वह पतली

और युवा दिखती है", "बहुत सुंदर लग रही है।" वीडियो में देखा जा सकता है

कि विद्या का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर एक्टर अंगद बेदी भी हैरान रह जाते हैं।

विद्या

ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल 'हम पांच' से की थी। साल 2005 में

विद्या हिंदी फिल्म 'परिणीता' में नजर आईं। इसके बाद विद्या ने बॉलीवुड को

कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'भूलभुलैया', 'पा',

'कहानी', 'तुम्हारी सुलु', 'हे बेबी', 'मिशन मंगल', 'बेगम जान', 'द डर्टी

पिक्चर' जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। अब चर्चा है कि विद्या

'भूलभुलैया 3' में नजर आएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें