मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कुल आठ बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी शामिल है।आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार ने गुरुवार को बताया कि रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लगातार मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची तथा सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बैगों में भारी सामान के साथ बैठे देखा गया। संदेह होने पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके बैग की जांच की गई। इनके पास कुल 8 बोरियों में 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त, अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जो पॉजिटिव पाई गई। बरामद गांजा की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताया गया है।सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, गांजा और संदिग्धों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें