मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

बुरहानपुरः सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दांपत्य जीवन में बंधे 423 जोड़े - उपकरण पाकर खुश हुए दिव्यांगजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुरहानपुरः सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दांपत्य जीवन में बंधे 423 जोड़े    - उपकरण पाकर खुश हुए दिव्यांगजन

बुरहानपुर,

25 फरवरी । मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत रविवार को

रेणुका कृषि उपज मण्डी परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम तथा शनवारा स्थित

सब्जी मण्डी में निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर

भव्या मित्तल शामिल हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के

तहत सामूहिक कार्यक्रम में सहभागी जोड़ों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए

सुखमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी

राजस्व पल्लवी पुराणिक, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सामाजिक न्याय

एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उपसंचालक दुर्गेश दुबे सहित अन्य अधिकारीगण

व बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नगर पालिक निगम के 34 व जनपद पंचायत

बुरहानपुर के 100 जोड़ों का विवाह तथा मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत नगर

पालिक निगम के 199 व जनपद पंचायत बुरहानपुर के 90 जोड़ों का निकाह संपन्न

हुआ। इस प्रकार कुल 423 जोड़े नव दांपत्य जीवन में बंधे।

दिव्यांगजनों को उपकरणों का किया वितरण

सामाजिक

न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बुरहानपुर द्वारा भारत सरकार की

एडीप योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में 10 एवं 11 जुलाई को आयोजित

चिन्हांकन शिविर के माध्यम से चिन्हित दिव्यांगजनो को उपकरणों का वितरण

किया गया। शिविर में कलेक्टर भव्या मित्तल ने दिव्यांगजनों से चर्चा करते

हुए उपकरण भेंट किये। शिविर में मोट्राइजड ट्राइसिकल 14, वैशाखी 23,

कृत्रिम अंग 18, ब्रेल किट 7, श्रवण यंत्र 28, रोलेटर 4, स्मार्टफोन 7,

सुगम्य केन 12, ट्राइसिकल 21, वाकिंग स्टिक 7 तथा व्हीलचेयर 14 इस प्रकार

कुल 155 उपकरणों का वितरण किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें