मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

4000 सीएफटी अवैध बालू के स्टॉक एवं एक ट्रैक्टर किया गया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम शुक्रवार को रामगढ़ थाना अंतर्गत कैथा क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 4000 घन फिट अवैध रूप से रखे बालू के स्टॉक एवं बालू लोड करते एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया गया। जिसके उपरांत रामगढ़ थाना में चालक, वाहन मालिक, वाहन एवं अवैध स्टॉक रखने में संलिपतों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अभियान में खान निरीक्षक राहुल कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें