मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

माघ मेला: पानी में डूबने से बचाने को 40 गोताखोरों के साथ-साथ बनाएं जाएंगे 6 सब स्टेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
माघ मेला: पानी में डूबने से बचाने को 40 गोताखोरों के साथ-साथ बनाएं जाएंगे 6 सब स्टेशन

प्रयागराज। माघ मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन श्रद्धालुओं को पानी में डूबने से बचाने के लिए छह सबस्टेशन तैयार किया जाएगा। जिसमें कुल 40 गोताखोर लगाएं जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मेला नीरज पांडेय ने दी।उन्होंने बताया कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पानी में डूबने की घटनाओं से रोकने के मद्देनजर जल पुलिस द्वारा इस बार 40 गोताखोरों के साथ-साथ 6 सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की एक-एक टीम भी पेट्रोलिंग करते हुए सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगीं। श्रद्धालुओं से नाविक अधिक दर ना लें यह सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाविकों से अपनी नावों पर अनुमन्य दर एवं हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य रूप से प्रिंट करवाने के निर्देश दिए गए हैं कि जिसे देखने के बाद ही वे टेस्टिंग सर्टिफिकेट जारी करेंगे। यदि कोई नाविक सर्टिफिकेट के बिना नाव चलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।माघ मेला 2026 में यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त तथा पुलिस कमिश्नर की संयुक्त अध्यक्षता में ट्रैफिक मूवमेंट प्लान संबंधित बैठक हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें