मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

चैंबर चुनाव में 3909 वोटर लेंगे चुनाव में भाग, 35 उम्मीदवार मैदान में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2024-25 का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल के हॉल में होगा। चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि 21 सितंबर को चैंबर भवन में चैंबर की 60वीं वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपस्थिति रहेंगी। मतदान के उपरांत देर रात्रि तक मतगणना और रिजल्ट की घोषणा रविवार को ही की जाएगी।मतगणना के रिजल्ट से असंतुष्ट प्रत्याशी पुर्नमतगणना शुल्क के साथ 23 सितंबर को दोपहर दाे बजे तक पुर्नमतगणना की अपील कर सकते हैं। मतदान सुबह नाै बजे से शाम पांच बजे तक होगा। पांच बजे तक कतार में खडे होनेवाले मतदाता मतदान दे सकेंगे। इस बार कुल 3909 मतदाता चैंबर के चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेेंगे। मतदाता सूचि के अनुसार कुल 83 सम्बद्ध संस्थाएं हैं। सम्बद्ध संस्थाओं को दो वोट देने का अधिकार है। अन्य सभी मतदाताओं को एक वोट देने का अधिकार है। कार्यकारिणी समिति के लिए चुनाव में कुल 35 उम्मीदवार हैं। प्रत्येक मतदाता को 21 उम्मीदवार का चयन करना है। कार्यकारिणी समिति के साथ ही पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी रविवार को ही मतदान स्थल पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें