मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

रातू रोड दुर्गा मंदिर का 37वां वार्षिकोत्सव 18 फ़रवरी से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

17 फ़रवरी । रांची के दुर्गा मंदिर, रातू रोड का 37वां

वार्षिकोत्सव रविवार से धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल

रही है।

मंदिर की साज-सज्जा के साथ स्टेज सजाने के काम को कारीगर

अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रविवार को उत्सव की शुरुआत सुबह मां के

अभिषेक-पूजन और श्रृंगार से होगी। गणपत्यादी देवताओं आदि का पूजन किया

जायेगा। इसके बाद दिन के नौ बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा

निकाली जायेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। यात्रा

मंदिर से निकल कर राणी सती मंदिर लेन, पहाड़ी मंदिर रोड, गाड़ीखाना चौक,

जेजे रोड, शहीद चौक से मुड़कर गांधी चौक, महावीर चौक के रास्ते न्यू

मार्केट चौक, रातू रोड होते हुए आयोजन स्थल पहुंच कर संपन्न होगी।

दूसरे

दिन 19 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे दैनिक पूजन-आरती के बाद माता रानी की

विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी। दोपहर साढ़े 12 बजे से प्रसाद बांटा जायेगा।

शाम साढ़े छह बजे से भक्ति गीतों का कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर शाम तक

चलेगा. आरआर र्स्पोटिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव और अध्यक्ष

राहुल यादव ने श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें