मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस में एसडीएम ने छापेमारी कर पकड़ी धांधली,डीलर के गोदाम में रखा 326 पैकेट चावल गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हाथरस। जनपद के सादाबाद में मनस्या राशन डीलर के यहां एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक द्वारा मंगलवार रात किए गए सत्यापन के दौरान धांधली की पोल खुल गई। डीलर के यहां पिछले माह छापेमारी में पकड़े गए ट्रक से बरामद 500 चावल के पैकेट (बोरियां) रखवाई गई थी, उनमें 326 पैकेट गायब मिले हैं। जबकि स्टॉक से अतिरिक्त सरकारी पैकेट में करीब 12 गेहूं के पैकेट भी मिले हैं। इस मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करते हुए जिलाधिकारी को भेजी गई है।एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व जिले की सीमा पर गोविंदपुर गांव के निकट एक ट्रक में पकड़ा गया था जिसमें चावल के 500 पैकेट बरामद किए गए थे। संबंधित कागजात न पाए जाने पर चावल के पैकेटों जब्त कर मनस्या राशन डीलर की सुपुर्दगी में देते हुए गोदाम में रखवाए गए थे। मंगलवार रात एसडीएम संजय कुमार पूर्ति निरीक्षक के साथ डीलर की सुपुर्दगी में रखे गए चावल का सत्यापन करने के लिए मनस्या गोदाम पहुंचे। डीलर के गोदाम का मुख्य गेट बंद था और पीछे के दरवाजे से गोदाम में आवागमन जारी था। यह देख एसडीएम को शक हुआ। उन्होंने सुपुर्दगी में रखे गए चावल के 500 पैकेट की मौके पर गिनती कराई। सत्यापन के दौरान महज 174 पैकेट ही चावल के मौके पर पाए गए। जबकि सरकारी गेहूं के 12 पैकेट भी गोदाम में मिले हैं, जो स्टॉक से अतिरिक्त थे। चावल के पैकेट गायब होने और अतिरिक्त गेहूं के पैकेट पाए जाने के मामले में संबंधित डीलर कोई जवाब नहीं दे सका।एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सत्यापन के दौरान चावल के पैकेट गायब होने के चलते डीलर से काफी देर पूछताछ की गई है। इस सत्यापन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। इस मामले में डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें