मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में 325 परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महायोजना का लाभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महायोजना की हुई बैठक, दूरसंचार कनेक्टिविटी के साथ रोजगार के अवसर देने पर जोर

रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय में परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण संजय कुमार भगत की अध्यक्षता में पीएम-जनमन: प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महायोजना की बैठक हुई।

योजना के तहत आदिम जनजाति के लोगों के गांव का समग्र विकास के लिए सुरक्षित आवास में बदलने, लाभार्थी के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, गरीब जनजाति के लिए शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी के साथ रोजगार के अवसर साथ ही धन विकास केंद्रों की स्थापना करने को लेकर चर्चा की गई।

परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण रांची की ओर से सभी विभागों के माध्यम से आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए इसपर जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया कि रांची जिला के 325 आदिम जनजातीय परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके तहत पक्का मकान, गांव की सड़कों से जोड़ने के लिए रोड, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, पाईप लाइन द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था, मोबाइल कनेक्टविटी, ब्रांडबैंड की व्यवस्था, पांच किलोमीटर की परिधि में स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्युत व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह योजना देश के आदिम कमजोर जनजाति के लिए पिछले साल 2023 में शुरू की गई थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तरह इसमें भी समय-समय पर किस्त जारी की जाती है। इस योजना की 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर शुरुआत की गई थी। इस योजना को बजट 2023-24 के बजट भाषण में पेश किया गया था।

बजट भाषण में कहा गया था कि देश के आदिम कमजोर जनजातीय लोगों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक विकास के लिए सरकार यह योजना लॉन्च की है। इसमें बताया गया कि इस योजना का लाभ देश के 18 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले 75 आदिवासी समुदाय और आदिम जनजाति को दिया जा रहा है।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभी सिंह, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल पूर्वी रांची, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी, उप मंडल अभियंता बीएसएनएल, जिला नियोजन पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, सीएससी मैनेजर, जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी- बुंडू, अनगढ़ा, बुढ़मू, राहे, सिल्ली, तमाड़, जिला कार्यक्रम समन्यवक एनएचएम एवं संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें